Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान राम ने भी युद्ध के नीति-नियमों का पालन किया था : कल्पना सोरेन

New Delhi/Ranchi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली का आयोजन किया गया है. इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. झारखंड से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुए. इस रैली में अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का मसला छाया रहा. अधिकांश नेताओं ने इन दोनों नेताओं का जिक्र किया और अपना-अपना समर्थन इन्हें दिया. इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि इस मंच से 50 फीसदी महिला एवं 9 फीसदी आदिवासी समाज की ओर अपनी बात रख रही हूं. हम आदिवासियों की कहानी लंबी संघर्ष की कहानी है. आदिवासी इतिहास लंबे समय तक खून से लिखा हुआ इतिहास है. उन्होंने हूल जोहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस प्रकार से तानाशाही की ओर बढ़ रहा है. उसमें आपलोग शामिल होकर हमारे इंडिया गठबंधन को ताकत दी है. हमारी ताकत आप सब 140 करोड़ जनता है. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1774359789252063543

  जिसकी हिम्मत एवं ताकत मिली है. बाबा साहेब के प्राप्त गारंटियों को नष्ट किया जा रहा है. एक-एक कर संवैधानिक संस्थानों को खत्म किया जा रहा है. जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है. बेरोजगारी बढ़ी है. कोई नेता भी या दल बड़ा नहीं होता है. मगर जनता से अधिक ताकतवार नहीं हो सकता है. आप अपने ऊंगली से आप हमारे गठबंधन को ताकत देना है. 31 जनवरी को हेमंत सोरेन जेल में हैं. अभी केजरीवाल जेल में हैं. आपको आने वाले चुनाव में ताकत देना है कि इस देश से तानाशाही को खत्म कर देना है. भगवान श्री राम ने युद्ध करते समय भी नीति-नियम का पालन किया था. वह ज्ञानी होते हुए भी धैर्य रख कर युद्ध किये. उससे हमें सीख लेने की जरूरत है. झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रूकेगा नहीं. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-ravi-aggarwal-got-his-wife-jyoti-murdered-police-will-reveal-today/">Jamshedpur

Breaking : रवि अग्रवाल ने करवाई पत्नी ज्योति की हत्या, पुलिस आज करेगी खुलासा

केजरीवाल ने छह गांरटी दिया, सुनीता ने पढ़ा संदेश

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे पति को जेल में डाल दिया. क्या उन्होंने ठीक किया. क्या आप मानते हैं कि एक सच्चे और ईमानदार इंसान हैं. ये लोग केजरीवाल से इस्तीफा मांग रहे हैं, क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. ये अधिक दिनों तक इन्हें जेल में नहीं रख पाएंगे. इस लड़ाई में ऊपरवाले ने संघर्ष के लिए भेजा है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए कहा कि मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा हूं. मैं देश के लोगों से140 करोड़ के लोगों के लिए एक नया भारत बनाने की मांग कर रहा हूं. हमारी संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है. ऊपर वाले ने हमें सबसकुछ दिया. फिर हम गरीब, अनपढ़ क्यों हैं. भारत मां बहुत दुखी है. भारत मां दर्द से कहरा रही है. 75 साल भी इस देश में इलाज के बिना मर जाते हैं, तो भारत मां को दुख होते हैं. आईए मिलकर एक नया भारत बनाते हैं. 140 करोड़ लोगों को नया भारत बनाते हैं. कोई गरीब, कोई अनपढ़ नहीं होगा. हर व्यक्ति के हाथ में काम होगा. हर किसी को बढ़िया इलाज मिलेगा. देश के हर गांव में 24 घंटे बिजली होगी. अगर आपलोग इंडिया गठबंधन को सहयोग देते हैं, तो हम एक नया भारत बनाएंगे. केवल नाम इंडिया नहीं है. हम छह गारंटी देते हैं. देश में 24 घंटे बिजली देंगे. पूरे गरीब ग्रामीणों को फ्री बिजली. हर गांव में मुहल्ला क्लिनीक बनाएंगे. हर शहर में मल्टी परसर्स हॉस्पिटल बनाएंगे. हर मुहल्ले में सरकारी स्कूल बनाएंगे. किसानों को स्वामीनाथ कमीशन के तहत पूरा दाम देंगे. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे.

अबकी बार 400 नहीं ताड़ीपार : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा एक वैसी वॉशिंग मशीन बन गयी है, जहां भ्रष्टाचारी जाकर अपना भ्रष्टाचार धो लेते हैं. ये लोग नारा दे रहे हैं अबकी बार 400 पार. मगर इस बार देश का नारा है, तानाशाही के खिलाफ इस बार ताड़ीपार. इन लोगों ने एक चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. क्योंकि ये लोग भाजपा के साथ नहीं गए.

इन्हें परिवारवाद नहीं परिवार से तकलीफ है : महबूबा मुफ्ती

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज चुने हुए नुमाईंदे को बिना कोई वकालत के, बिना कोई कारवाई के जेल में डाले जा रहे हैं. केजरीवाल का क्या कसूर, हेमंत सोरेन का क्या कसूर. अगर ये दोनों भाजपा में चले जाते तो यह मीडिया वाले कहते फिरते ईमानदार,ईमानदार. केजरीवाल और उनके परिवार से तकलीफ है. इन्हें परिवार से नफरत नहीं है. नवीन पटनायक से नहीं, प्रफुल्ल पटेल से नहीं, राजनाथ सिंह से नहीं, जितीन प्रसाद से नहीं. इन्हें काम करने वाले नेताओं से तकलीफ है. ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, चुनावी बॉन्ड से वसूली की. ईडी के जरिए वसूली की. यह दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है. हमारे पास कोई मीडिया नहीं है. सारे इनके पास हैं. हमारा मीडिया आप जनता हैं.

अब तक के सबसे भ्रष्ट सरकार है मोदी सरकार : दीपांकर

माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज चुनाव के बीच में आपातकालीन रैली में शामिल होना पड़ा है. हिंदुस्तान देख रहा है कि कैसे चुनाव हो रहा है. वह संविधान के खिलाफ, विपक्ष के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है. चुनावी बॉन्ड के पैसे से नेताओं को खरीदा जा रहा है. जिन्हें खरीदा नहीं जा सका है, उन्हें जेल में भेजा जा रहा है. आज केजरीवाल, हेमंत सोरेन जेल में हैं. इन पर फर्जी मुकदमे हुए हैं. यह चुनाव लोकतंत्र के खिलाफ जंग है. भारत की यह सरकार अब तक सबसे भ्रष्ट सरकार है. मोदी की तानाशाही को धूल चटाओ. भगत सिंह, अंबेडकर के सपनों का भारत बनाओ. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-government-is-juggling-figures-hiding-the-truth-of-unemployment-congress/">मोदी

सरकार कर रही आंकड़ों की बाजीगरी, बेरोजगारी की सच्चाई छिपा रही है : कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही