Search

 
 
 

एक संत के हाथों में सौंपी भगवान राम की मूर्ति : अरुणा शंकर

 
Medininagar: पलामू की धरती पर पहुंचे पीएम मोदी की आगवानी के लिए जनता से लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित थे. पीएम मोदी का स्वागत महिला ब्रिगेड ने किया. भाजपा नेता सह प्रथम महापौर अरूणा शंकर ने पीएम मोदी को अयोध्या से मंगाई गई भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति सौंपा, उन्होंने कहा कि एक संत के हाथों में भगवान राम की मूर्ति सौंपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मौके पर प्रधानमंत्री भावुक नजर आये. इस अवसर पर पाटन विधायक पुष्पा देवी, मीरा पांडे, रूपा सिंह और कई महिला मंच पर उपस्थित थीं. प्रथम महापौर ने कहा कि हम पलामू के सनातनियों के लिए यह गौरव का पल था जब मैंने एक संत के हाथों में भगवान राम की मूर्ति सोपी. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सभी को घर-घर जाकर जय श्री राम बोलने को कहा है. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bharatiya-janata-party-does-politics-of-lies-champai-soren/">चक्रधरपुर

: भारतीय जनता पार्टी करती है झूठ की राजनीति : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही