Search

 
 
 

भगवान श्री कृष्ण सभी बाधाओं को पार करते हैं : उदान पाद दास

 
Hazaribagh: मटवारी स्थित होटल श्री विनायक में रविवार को हरे कृष्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका आयोजन भक्ति वेदान्त विद्या भवन की ओर से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधा अष्टमी के अवसर परि किया गया. दोपहर 12 बजे से भव्य नगर सकीर्तन कोर्रा से पद यात्रा करते हुए हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण का महाभिषेक किया. उसके बाद कथा, कीर्तन और बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक, नृत्य, कीर्तन प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण का महाअभिषेक रहा. इसमें सभी भक्तों को अभिषेक करने का अवसर दिया गया. इसमें महाराष्ट्र, झारखंड के विष्णुगढ़, कोल्हू, रांची, मुरी और अन्य राज्यों से कृष्ण भक्त हजारीबाग पहुंचे थे. मौके पर श्रीमान दास गजाधर प्रभु ने अपने मुख से कृष्ण कथा का रसपान उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच करवाया. गुरुकुल के बच्चों की ओर से भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया. हरे कृष्ण परिवार के हजारीबाग जिले के मुख्य प्रचारक श्याम ब्रज विलास दास ने भक्ति पथ को अंगीकार करते हुए सनातन धर्म संस्कृति को अपनाने और मनुष्य जीवन को सार्थक करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि वैदिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता की शिक्षा को अपने जीवन में अपनाकर एक आदर्श व्यक्ति का निर्माण करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करें, ताकि लोग श्रीमद्भागवत भगवत गीता को पढ़कर ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें. वहीं दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/twitter-war-continues-between-assam-cm-and-delhi-cm-cm-himanta-takes-a-jibe-at-kejriwal-leave-the-worry-of-making-the-country-number-one/">असम

CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं
मौके पर हरे कृष्ण परिवार के सचिव श्रीमान उदान पाद दास ने कहा कि भक्ति भाव से भगवान की सेवा करने का अवसर आपको मिला है. भगवान को अपने आप को समर्पित करें. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण सभी बाधाओं को पार करते हैं. जो भक्त सच्चे मन से श्री कृष्ण का नाम लेता है, उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है. सच्ची निष्ठा प्रेम हमें भगवान कृष्ण की ओर आकर्षित करती है. कार्यक्रम समापन के पूर्व भव्य आरती, पुष्पांजलि और हरे कृष्ण कीर्तन किया गया. इसमें श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ भगवान श्री कृष्ण के भक्ति में सराबोर रहे. कार्यक्रम समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें– मन">https://lagatar.in/jharkhand-mentions-in-mann-ki-baat-modi-said-children-learn-good-habits-through-snake-ladder-game-in-giridih/">मन

की बात में झारखंड का जिक्र, मोदी ने कहा, गिरिडीह में सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही