Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शंख, शहनाई व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम मंदिर में विराजे राम लला

Advertisement
Advertisement
Ayodhya :   इंतजार की घड़ी खत्म....शंख, शहनाई व मंत्रोच्चार के साथ राम लला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गये. प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में की गयी. पीएम मोदी के नेतृत्व में पौष माह की द्वादशी तिथि को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न और वृश्चिक नवांश में प्रभु श्री राम को गर्भगृह में विराजमान किया गया. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न के बाद पीएम ने रामलला की आरती की. इसके बाद रामलला के चारों तरफ परिक्रमा लगाये और ‘दंडवत प्रणाम’ भी किया.  प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रघुपति राघव राजा राम पति तपावन सीता राम, जय जय राम, श्री राम श्री राम आदि मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर गूंज उठा. देश-विदेश में लाखों रामभक्त श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बने.

सिंह द्वार से चलकर राम मंदिर के गर्भगृह पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया. इस दौरान पीएम ने अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी पकड़ा हुआ था. गर्भगृह में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से संबंधित अनुष्ठान किये. बता दें कि पीएम मोदी समारोह के बाद सभा को संबोधित करेंगे. उनका कुबेर टीला भी जाने का कार्यक्रम है. वह राम मंदिर के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों से भी बातचीत करेंगे. लाइव देखें - 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही