Search

भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय : बैद्यनाथ राम

Latehar:  स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है. हमें भगवान श्रीराम को अपने अंदर उतारने की जरूरत है. यह संभव हो पाया तो समाज से विद्वेश व कलह मिट जायेगा. विधायक श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के तत्वावधान में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होने आगे कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने समाज में एक मर्यादा स्थापित की, उसका अनुशरण आवश्यक है. आज उस मर्यादा की प्रसांगिता अधिक है. हमें उनके बताये मार्गों पर चलने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने स्वागत भाषण दिया. उन्होने इस आयोजन में तन मन व धन से सहयोग देने के लिए तमाम नगर वासियों को धन्यवाद कहा. कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई भी कार्य पूरा नहीं हो पाता है. मंच का संचालन वरीय पत्रकार आशीष टैगोर व धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार पांडेय ने किया. इससे पहले महासमिति के द्वारा अतितिथयों को पगड़ी व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-girl-worship-done-on-mahanavami-distribution-of-mahaprasad/">घाटशिला

: महानवमी पर हुई कन्या पूजन, महाप्रसाद का वितरण

कार्यक्रम में डीसी गरिमा सिंह भी हुईं शामिल

कार्यक्रम में उपायुक्त गरिमा सिंह ने भी अल्प समय के लिए शिरकत किया. मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, आइटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई, अपर समार्हत्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, नगर प्रशासक राजीव कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार, राजधनी प्रसाद यादव, पंकज सिंह, त्रिभवुन पांडेय, अंकित पांडेय, नवीन कुमार गुप्ता, राजीव रंजन पांडेय, उज्जवल पांडेय, उज्जवल साहू, कौशल पांडेय, गौरव दास, विशाल कुमार, संतोष यादव, राजन प्रसाद, अर्जुन पाठक, उपेंद्र पासवान, राकेश कुमार साहू, मोहर सिंह यादव, गोविंद प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे. विधायक ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया. शोभा यात्रा में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई अखाड़ों के लोगों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-केंद्र">https://lagatar.in/central-government-strangled-the-aspirations-of-giridih-vinod-singh/">केंद्र

सरकार ने गिरिडीह की आकांक्षाओं का गला घोंटा- विनोद सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//