Search

 
 
 

हजारीबाग : हर्षोल्लास से पूजे गए भगवान विश्वकर्मा, झुरझुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम

 
Hazaribagh/Barkatha : हजारीबाग समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर्षोल्लास से भगवान विश्वकर्मा की आराधना की गई. बरकट्ठा समेत प्रखंड क्षेत्र के बेलकप्पी, शिलाडीह, गोरहर, बंडासिगां, लगनवां, झुरझुरी, घंघरी, कपका, बरमा, सलैया, चेचकप्पी, बेड़ोकला, गैडा, गंगपाचो, गयपहाड़ी आदि स्थानों में वाहन चालकों, मालिकों, लोहा के कारोबारियों और विभिन्न क्लबों के युवाओं ने शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे भक्ति भाव के साथ की. विश्वकर्मा पूजा की रात में झुरझुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सह स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय और विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस अवसर पर समाजसेवी भीम प्रसाद, राजकुमार चौधरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बिनोद कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

विश्वकर्मा पूजा में कई जगह शामिल हुए विधायक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/9-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को स्थानीय लक्ष्मी सिनेप्लेक्स सभागार में परिवार के साथ विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए. वहां से वह इंडस्ट्रियल एरिया डेमोटांड़ पहुंचे, जहां शिव फूड प्रोडक्ट की फैक्ट्री और मुकुंदगंज स्थित भंडारी फीड प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए. फिर शहर के कालरा होंडा के शोरूम में आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोह में शामिल हुए और सभी के संचालकों से मिलकर उन्हें विश्वकर्मा पूजा की विशेष बधाई और शुभकामनाएं दीं. मौके पर विधायक के साथ उनके मित्र सह समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, नारायण गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, अजय कुमार साहू, विजय कुमार, बालदेव बाबू, राकेश सिन्हा, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-cm-hemant-sorens-petition-held-in-supreme-court-said-first-go-to-jharkhand-high-court/">सुप्रीम

कोर्ट में हुई CM हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई, कहा – पहले झारखंड हाईकोर्ट जाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही