Search

लोस चुनाव : बिहार की पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.57% मतदान, शाहनवाज, संजय व मधेपुरा डीएम ने डाले वोट

Patna :  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से 11 राज्यों की 93 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. बिहार की पांच सीट झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया पर वोटिंग हो रही है. इन पांच सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें तीन महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. 54 में से 19 प्रत्याशी निर्दलीय और 21 विभिन्न दलों से चुनाव लड़ रहे हैं. 21 में से 14 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से हैं.

सुपौल में सबसे अधिक वोटिंग

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में देश में सुबह 9 बजे तक 10.57% मतदान हुए. वहीं बिहार की बात करें तो यहां सुबह 9 बजे तक 10.03% वोटिंग हुई है. वहीं झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में क्रमश 10.41 प्रतिशत, 11.41 प्रतिशत, 10.97 प्रतिशत, 10.71 प्रतिशत और 10.41 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है.

वीवी पैट में खराबी के कारण झंझारपुर बूथ संख्या 235में मतदान प्रभावित

वीवी पैट में खराबी के कारण झंझारपुर बूथ संख्या 235 मध्य विद्यालय कैथिनियां पर 7.23 बजे तक मतदान नहीं हो पाया था. भाजपा नेता व प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी सुपौल में वोट डाल है. बाहर निकलकर उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है. मैंने बिना जलपान के मतदान कर दिया है. ये वोट भारत को शक्ति देगा और लोकतंत्र को मजबूती देगा.  वहीं जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने झंझारपुर में मतदान किया. मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला. वोट देने के बाद उन्होंने फोटो भी खिंचवाई.

पांच सीटों पर इन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

मालूम हो कि झंझारपुर में महागठबंधन की तरफ से वीआईपी उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ और जेडीयू से रामप्रीत मंडल चुनावी मैदान में हैं. खगड़िया की बात करें तो यहां लोजपा (रामविलास) के राजेश वर्मा और सीपीआई (एम) के संजय कुमार कुशवाहा आमने-सामने हैं. सुपौल में एनडीए की ओर से जदयू के दिलेश्वर कामैत और इंडी की ओर से राजद के चंद्रहास चौपाल ताल ठोक रहे हैं. वहीं मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव और राजद से कुमार चंद्रदीप चुनावी मैदान में हैं. जबकि अररिया में राजद ने शाहनवाज आलम पर पर भरोसा जताया है. जबकि भाजपा ने प्रदीप सिंह को टिकट दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp