Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोस चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट में झारखंड के 11 नाम, रांची से संजय सेठ और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को मिला टिकट, देखें लिस्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है. झारखंड से 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी गई है, जिसमें राजमहल से ताला मरांडी, दुमका सुनील सोरेन, गोड्डा निशिकांत दुबे, कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, रांची संजय सेठ, जमशेदपुर विद्युत वरण महतो, सिंहभूम गीता कोड़ा, खूंटी अर्जुन मुंडा, लोहरदगा समीर उरांव, पलामू बीडी राम, हजारीबाग मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है. मनीष जायसवाल को टिकट मिलने की सूचना के बाद विधानसभा में स्पीकर समेत तमाम सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उन्हें बधाई दी है. बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/officers-will-be-posted-away-from-home-district-and-lok-sabha-constituency-personnel-and-department-is-preparing-the-list-transfer-will-happen-soon/">गृह

जिला और लोकसभा क्षेत्र से दूर होगा अधिकारियों का पदस्थापन, कार्मिक और विभाग तैयार कर रहा सूची, जल्द होगा तबादला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही