Search

 
 
 

लोस चुनाव : कोडरमा के 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, 22 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

 
Giridih :  झारखंड के दूसरे चरण (20 मई) में कोडरमा, चतरा और हजारीबाग तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है. कोडरमा संसदीय क्षेत्र के 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 20 मई को इवीएम में बंद होगा. चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. कोडरमा संसदीय क्षेत्र के कुल 22,05,318 मतदाता कल यानी सोमवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 11,40,049 पुरुष, 10,65,246 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. करीब एक माह के चुनावी प्रचार के बाद फिलहाल प्रचार का शोर थम गया है. अब प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर समर्थन मांग रहे हैं. प्रत्याशियों के लिए आज (शनिवार) कयामत की रात साबित होगी. क्योंकि चुनाव से एक दिन पूर्व चांदी की खनक की वजह से कई चुनावी समीकरण बनते बिगड़ते रहे हैं.

विनोद सिंह और अन्नपूर्णा देवी के बीच कड़ा मुकाबला

मालूम हो कि कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिनमें निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार, लोकहित अधिकार पार्टी के अखिलेश्वर साव, मूल निवासी समाज पार्टी के अजय कृष्ण, निर्दलीय प्रत्याशी शहादत अंसारी, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, निर्दलीय बीरेंद्र यादव, निर्दलीय प्रो. जय प्रकाश वर्मा, भाजपा की अन्नपूर्णा देवी, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश, निर्दलीय मनोज कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के जय नारायण दास, निर्दलीय रामेश्वर, बसपा प्रत्याशी सीटन रविदास, निर्दलीय मो सगीर, निर्दलीय रामेश्वर प्रसाद यादव, निर्दलीय सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय जीतलाल किस्कू शामिल हैं.

गांडेय विस से कल्पना सोरेन पहली बार आजमा रहीं किस्मत

  • 3.16 लाख मतदाता करेंगे 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर भी 20 मई को उपचुनाव होना है. गांडेय विधानसभा उपचुनाव में 3.16 लाख मतदाता कुल 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इनमें 1,64,176 पुरुष और 1,52,037 महिला मतदाता शामिल हैं. इस उपचुनाव पर पूरे राज्य की नजर है. इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी समर में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं. कल्पना का कड़ा मुकाबला बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा सहित अन्य प्रत्याशियों से है. मिल रही जानकारी के अनुसार, संभवत चुनाव परिणाम के बाद राज्य की दशा और दिशा दोनों बदलेगी. उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन, भाजपा के दिलीप वर्मा, एआइएमआइएम के इंतखाब अंसारी, निर्दलीय ताहिर अंसारी, अर्जुन बैठा, अवधेश कुमार सिंह, मोहम्मद कैसर आजाद, गुलाब प्रसाद वर्मा, मोहम्मद शब्बीर अंसारी, शहादत अंसारी और मोहम्मद सईद आलम चुनावी मैदान में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही