Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोस चुनावः सीट शेयरिंग को लेकर बिहार एनडीए की दिल्ली में बैठक, 70 प्लस का कटेगा टिकट !

Advertisement
Advertisement
Patna/New Delhi: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए के घटक दलों की दिल्ली में बैठक हो रही है. इसमें हर सीट पर उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन जारी है. एनडीए घटक दलों के अपने-अपने दावों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तमाम बड़े नेता बैठक में मौजूद हैं. शीर्ष नेतृत्व के समक्ष चुनौती इस बात की है कि 70 प्लस वालों का टिकट काटा जाये. बता दें कि साल 2022 में जयपुर में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. इसमें 70 की उम्र पार कर चुके सांसदों को संगठन के किसी काम में लगाने का निर्णय हुआ था. इसे पढ़ें- क्रिएट">https://lagatar.in/create-on-india-movement-pm-modi-presented-national-creator-awards-said-let-us-create-about-india/">क्रिएट

ऑन इंडिया मूवमेंट : पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान किये, कहा, आइए… हम भारत के बारे में सृजन करें

इन सांसदों के टिकट पर संशय

बिहार के कई कद्दावर बीजेपी सांसदों के टिकट पर संशय है. बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पहले ही शिकार हो चुके हैं, उनका राज्यसभा का टिकट पहले ही कट चुका है. वहीं बात करें आरके सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद की तो इनके नाम पर भी संशय बरकरार है, क्योंकि ये सभी सांसद भी 70 की उम्र को पार कर चुके हैं. वहीं अपने बयान को लेकर अकसर सुर्खियों में गिरिराज सिंह के टिकट को लेकर संशय बरकरार है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihars-daughter-maithili-thakur-received-national-creators-award-pm-modi-praised/">बिहार

की बेटी मैथिली ठाकुर को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड, पीएम मोदी ने की प्रशंसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही