Search

 
 
 

लोस चुनाव: बंगाल में बंपर वोटिंग, बिहार में सबसे कम मतदान

 
Lagatar Desk: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को लगभग 60.3 प्रतिशत मतदान हुआ. बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां हिंसा हुई. पश्चिम बंगाल में 77.57% फीसदी वोटिंग हुई, वहीं बिहार में बिहार में सबसे कम 46.32% वोट पड़े.

पश्चिम बंगाल और मणिपुर में हिंसा

बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पथराव की घटना सामने आई. चंदामारी इलाके में पथराव किया गया. इस पत्थरबाजी में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया. टीएमसी और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं. वहीं हिंसा प्रभावित मणिपुर में करीब 68.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इनर मणिपुर सीट के तहत आने वाले थोंगजु में स्थानीयों और अज्ञात व्यक्तियों के बीच वाद-विवाद हो गया. मणिपुर में मतदान के दौरान बूथ पर गोलीबारी की भी खबर है. मणिपुर में कुछ स्थानों पर ईवीएम को नुकसान पहुंचाए जाने की भी खबर है.

कहां कितना मतदान

त्रिपुरा 76.10% पश्चिम बंगाल 77.57% मेघालय 69.91% मध्य प्रदेश 63.25% तमिलनाडु 72.09% यूपी 57.54% बिहार 46.32% उत्तराखंड 53.56% जम्मू-कश्मीर 65.08% राजस्थान 50.27% छत्तीसगढ़ 63.41% असम 70.77% पुडुचेरी 72.84% अरुणाचल 64.07% नगालैंड 56.18% मिजोरम 53.96% सिक्किम 68.06% मणिपुर 68.62% अंडमान निकोबार 56.87% लक्षद्वीप 59.02% महाराष्ट्र 54.85% [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही