Search

 
 
 

लोस चुनाव : EC ने पहली अधिसूचना जारी की, 21 राज्यों की 102 सीटों पर आज से नामांकन

 
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू NewDelhi :  लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं. इस बीच निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जायेगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च है.

बिहार में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार,  बिहार की 40 लोकसभा सीट में से चार सीट पर पहले चरण में मतदान होना है. इन चार लोकसभा सीटों पर आज से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. लेकिन त्योहार की वजह से नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख यहां 28 मार्च कर दी गयी है. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होगी. जबकि उम्मीदवार दो अप्रैल तक अपना नामांकन वापस कर सकते हैं.

सात चरणों में लोस चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होगा. पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा. वहीं दूसरा चरण 26 अप्रैल,  तीसरा चरण सात मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण एक जून को होगा. जबकि वोटों की गिनती चार जून को होगी. पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की दो, बिहार की चार, असम की चार, छत्तीसगढ़ की एक, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नागालैंड की एक, राजस्थान की 12, सिक्किम की एक, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच, पश्चिम बंगाल की तीन, अंडमान एंड निकोबार की एक, जम्मू-कश्मीर की एक, लक्षद्वीप की एक और पुडुचेरी की एक लोकसभा सीट शामिल है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही