Ranchi : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथा चरण को लेकर सीआईडी में पदस्थापित 105 पुलिसकर्मियों को गढ़वा जिला बल में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसको लेकर सीआईडी मुख्यालय ने आदेश जारी कर दी है. जारी आदेश में कहा गया है कि सीआईडी इकाई से सशस्त्र बल के रूप में 105 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति चुनाव ड्यूटी के लिए गढ़वा जिला बल में करने का आदेश प्राप्त हुआ है. 13 मई को होने वाले चौथे चरण के लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए गढ़वा जिला बल में 105 पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाता है. सभी हवलदार और आरक्षियों को आदेश दिया जाता है कि आठ मई को गढ़वा जिला बल में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे. [wpse_comments_template]
लोस चुनाव चौथा चरण : CID में पदस्थापित 105 पुलिसकर्मी गढ़वा जिला बल में प्रतिनियुक्त
Last Updated: May 04, 2024 12:00 AM (IST)