Ranchi : आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार 7 मार्च को सुरक्षा समेत अन्य मामलों को लेकर आईजी अभियान पुलिस मुख्यालय में राज्य के सभी रेंज के डीआईजी और एसएसपी/एसपी के समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान सभी जिलों के एसपी अपने अपने जिले के जिला सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारी की जानकारी देंगे.
लोस चुनाव : पुलिस मुख्यालय में 7 मार्च को IG अभियान की रेंज के DIG व SP के साथ समीक्षा बैठक
Last Updated: Mar 06, 2024 12:00 AM (IST)