Patna : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसमें बिहार की पांच लोकसभा सीट ( दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय तथा मुंगेर) भी शामिल है. बिहार समेत 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा. बिहार में चौथे चरण में कुल 55 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें बेगूसराय के 10, मुंगेर के 12, दरभंगा के 8, उजियारपुर के 13 और समस्तीपुर के 12 प्रत्याशी शामिल हैं. उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक और दरभंगा संसदीय क्षेत्र से सबसे कम उम्मीदवार हैं. 55 में से चार महिला उम्मीदवार हैं. लोजपा (र) से शांभवी कुमारी (बिहार के जद(यू) नेता व मंत्री अशोक चौधरी की बेटी है. वहीं बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी भी राजद की ओर से प्रत्याशी है. इसके अलावा जागरूक जनता पार्टी से निक्की झा और अमृता कुमारी निर्दलीय चुनाव लड़ रही है.
लोस चुनाव : चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, बिहार की पांच सीटों पर 55 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
Last Updated: May 11, 2024 12:00 AM (IST)