Search

 
 
 

लोस चुनाव: झारखंड-बिहार के मुख्य सचिव व डीजीपी के बीच आठ महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर अंतर्राज्यीय बैठक

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड-बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी के बीच सोमवार को अंतर्राज्यीय बैठक हुई. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मुख्य सचिव के सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम आयोजित हुई. इस बैठक में दोनों राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा झारखंड के सीआईडी डीजी, एडीजी अभियान, स्पेशल ब्रांच आईजी, सीआईडी आईजी, आईजी अभियान, सभी जोनल आईजी और सभी रेंज के डीआईजी भौतिक रूप से शामिल हुए. जबकि बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए. इस अंतर्राज्यीय बैठक में कुल आठ मुख्य एजेंडा पर चर्चा की गई है. इसे भी पढ़ें -चोरी">https://lagatar.in/city-sp-reached-record-room-after-theft-incident-interrogated-employees-for-20-minutes/">चोरी

की घटना के बाद सिटी एसपी पहुंचे रिकॉर्ड रूम, 20 मिनट तक कर्मचारियों से की पूछताछ

इन आठ मुख्य एजेंडा को लेकर हुई बैठक

- वास्तविक समय के आधार पर खुफिया जानकारी को सक्रिय रूप से साझा करना और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति. - सीमा पर वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य और उसके अनुसार कार्य योजना. - अपराधियों की आवाजाही रोकने के लिए सीमा चौकियों और नाका बिंदुओं को सक्रिय करना. - अवैध हथियार, गोला बारूद, नशीले पदार्थों, तस्करी और अवैध शराब व्यापार से संबंधित मुद्दे. - सभी स्तरों पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें. - अंतरराज्यीय वांछित अपराधियों के बारे में डेटा साझा करना. - राज्य के नियंत्रण कक्षों को सक्रिय करना और नियंत्रण कक्षों के बीच समन्वय स्थापित करना. - मतदान की तारीख के दौरान और उससे पहले अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करना. इसे भी पढ़ें -अगले">https://lagatar.in/there-is-a-possibility-of-rain-in-20-districts-of-jharkhand-in-the-next-one-to-three-hours-yellow-alert/">अगले

एक से तीन घंटे में झारखंड के 20 जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही