Palamu : लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है. इसी क्रम में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने हरिहरगंज में बिहार के इंटरस्टेट चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम और हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर भी दक्ष रहने और वोटरों का किसी तरह से भयादोहन न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही अंतरराज्यीय सीमा पर कानून व्यवस्था बनाये रखने और अवैध सामग्रियों के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए भी कई दिशा-निर्देश दिये.
लोस चुनाव : पलामू एसपी ने इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश
Last Updated: Mar 13, 2024 12:00 AM (IST)