Search

 
 
 

लोस चुनाव : रांची डीसी ने कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की, दिये निर्देश

 
Ranchi :  रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने आज शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी व प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान कोषांग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की गयी. साथ ही विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार सभी कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया है. डीसी ने सभी पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिये.

जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने का निर्देश

डीसी ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत सारणी के अनुसार चुनाव की सभी प्रक्रिया को समय पर पूरा करें. साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों को जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका पालन करना सुनिश्चित करें. सभी कोषांग अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे तरीके और समय पर करें. डीसी ने सभी मतदाताओं से मतदान करके लोकतंत्र के महान पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा है.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत और विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही