Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोस चुनाव : तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान जारी, पीएम ने डाला वोट, 9 बजे तक 10.57% मतदान

मुर्शिदाबाद में BJP प्रत्याशी और TMC के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प NewDelhi :  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए आज वोटिंग है. सुबह 7 बजे से 11 राज्यों की 93 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. तीसरे चरण में कुल 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 17.24 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. इसमें 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं. तीसरे चरण के चुनाव में बीजेपी के कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बता दें कि तीसरे चरण में 11 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होना था. लेकिन गुजरात के सूरत सीट से बीजेपी के एकमात्र उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने से वहां मतदान नहीं हो रहा है.

पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए सुबह 9 बजे तक 10.57% मतदान हुए. असम में 10.12%, बिहार में 10.03%, छत्तीसगढ़ में 13.24%, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 10.13%, गोवा में 12.35%, गुजरात में 9.87%, कर्नाटक में 9.45%, मध्य प्रदेश में 14.22%, महाराष्ट्र में 6.64%, उत्तर प्रदेश में 11.63% और पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 14.60% मतदान हुए हैं.

केंद्र शासित प्रदेश की एक-एक सीट पर मतदान 

तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7, गुजरात की सभी 25 , कर्नाटक की 28 में से शेष 14,  उत्तर प्रदेश की 10, गोवा की दो , असम की 4, बिहार की 5, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 4 और गोवा की सभी 2 सीटों मतदान हो रहा है. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली (1 सीट) और दमन और दीव (1 सीट) पर भी आज मतदान हो रहा है. बता दें कि अनंतनाग-राजौरी सीट पर होने वाला चुनाव अब छठे चरण के लिए टाल दिया गया है.

भाजपा के कई बड़े केंद्रीय मंत्री आजमा रहे किस्मत

गुजरात की गांधीनगर सीट से गृह मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल से है. महाराष्ट्र की बारामती सीट की बात करें तो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आमने-सामने है. ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), नारायण राणे (रत्नागिरी सिंधु दुर्ग सीट), श्रीपद यसो नाइक, (उत्तर गोवा), देवुसिंह चौहान (खेडा सीट), भगवंत खुबा (बीदर सीट), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं विपक्ष से दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव सहित कई की साख दांव पर है.

मतदान करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनायें – मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया. साथ ही आम जनता से भी वोट की अपील की. उन्होंने लिखा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनायें. आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ायेगी.

अमित शाह ने मतदान के बाद कामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. इसके बाद नारणपुरा स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. उमेश जाधव ने कलबुर्गी में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. बाहर निकलने के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाया. डॉ. उमेश जाधव का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि से है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो सीट से भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा ने मतदान किया. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती में वोट डाला.

मुर्शिदाबाद में बीजेपी प्रत्याशी और टीएमसी के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प

असम के गुवाहाटी में रात भर भारी बारिश हुई. इसके बावजूद यहां मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं. छत्तीसगढ़ के रायपुर और बंगाल के मुर्शिदाबाद में लंबी कतारें नजर आ रही हैं. इस बीच खबर आ रही है कि मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच कांग्रेस नेता के घर पर क्रूड बम फेंका गया है. इतना ही नहीं मुर्शिदाबाद के जांगीपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प हुई.

रितेश और जेनेलिया ने भी मताधिकार का किया इस्तेमाल

बॉलीवुड अभिनेता व अनिनेत्री भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. एनडीए ने मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे को इंडिया गठबंधन के कलगे शिवाजी बंदप्पा के खिलाफ मैदान में उतारा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही