ससंद के उच्च सदन में आज ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र’ विषय पर भी चर्चा होगी NewDelhi : लोकसभा और राज्यसभा के बजट सत्र का आज शनिवार को अंतिम दिन है. अंतिम दिन संसद के दोनों सदनों में अयोध्या स्थित राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर अल्पकालिक चर्चा की जायेगी. वहीं ससंद के उच्च सदन में आज ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र’ विषय पर भी चर्चा होगी. भाजपा ने अपने सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है. लोकसभा में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा’ विषय पर नियम 193 के तहत चर्चा कराने का नोटिस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सत्यपाल सिंह और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे ने दिया है. श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं. वहीं भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, के. लक्ष्मण और मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा ने राज्यसभा में इसी विषय पर अल्पकालिक चर्चा का नोटिस दिया है.
बजट सत्र : लोस-रास में राम मंदिर निर्माण व रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर होगी चर्चा
Last Updated: Feb 10, 2024 12:00 AM (IST)