alt="" width="600" height="400" />
आंधी-पानी से काफी नुकसान, जल्द होंगी सेवाएं बहाल - डीसी
alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने कहा है कि गुरुवार की देर शाम आयी तेज आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचा है. कई जगहों पर बिजली के तार, पोल और पेड़ के गिरने से जनजीवन पर असर पड़ा है. उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस हालात में लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें. नगर निगम, वन विभाग और बिजली विभाग को पूरी मुस्तैदी से रोड पर गिरे पेड़ों की डालियों, बिजली के तारों आदि को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. जल्द ही सारी परेशानियों को दूर कर लिया जायेगा.
इन इलाकों में अधिक नुकसान
alt="" width="600" height="400" /> तेज आंधी की वजह से डीवीसी में दर्जनभर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गये. कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए. पुलिस बैरक ध्वस्त हुए. नवाबगंज में भी आधा दर्जन पेड़ ध्वस्त, मकानों-दुकानों को नुकसान, एनएच-100 में पेड़ों के गिरने से रोड जाम हो गया है. शहर के अन्य इलाकों रामनगर, मटवरी, कोर्रा, आनंदपुरी, जुलू पार्क, नुरा, पगमिल रोड, मंडई रोड, बड़कागांव रोड, कटकमसांडी-चतरा मार्ग, कूद, रेवाली, कटकमदाग, सिमरिया मार्ग में भी जगह-जगह पेड़ और बिजली के तार गिरे हैं.
कहां-कितने की क्षति
alt="" width="600" height="400" />
- एनएच-33 स्थित लाइन होटल-ढाबों, रेस्तरां में करीब 10 लाख की क्षति बताई जा रही है
- अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में 10 से 12 लाख
- बिजली विभाग का अनुमानित नुकसान 15 लाख
- वाहनों का अनुमानित नुकसान 12 से 15 लाख
- वैवाहिक कार्यक्रमों में 45 से 50 लाख की क्षति
- इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के गांवों में एसबेस्टस और खपरैल घर गिरे
- किसानों को जेठुआ सब्जियों मकई, भिंडी, बैंगन, नेनुआ, करेला आदि में करीब 25 लाख से अधिक की क्षति
: दो हजार नोट के काले धन को सफेद करने में जुटे कुछ आभूषण दुकानदार [wpse_comments_template]
Leave a Comment