Search

 
 
 

लातेहार: पुलिस की सक्रियता से गुम मोबाइल बरामद

 
Balumath (Latehar): बारियातू पुलिस ने एक गुम मोबाइल को ढूंढने में सफलता हासिल की. थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि बीते 19 दिसंबर को गडगोमा ग्राम निवासी सुधीर कुमार, पिता नागेश्वर सिंह, ने अपने मोबाइल गुम होने का एक सनहा थाने में दर्ज कराया था. थाना पुलिस ने मोबाइल फोन ट्रेस किया तो पता चला कि बारियातू थाना क्षेत्र के रोन्हे ग्राम निवासी देवलाल उरांव उक्त मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है. देवलाल से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बिरबिर से अपने घर जाने के क्रम में रास्ते में मोबाइल मिला था. उक्त मोबाइल को पहचान कर ज़ब्त कर लिया गया. सोमवार को पीड़ित सुधीर को बुलाकर थाना पुलिस ने मोबाइल सुपुर्द कर दिया. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी राजा दिलावर सहित सभी पुलिसकर्मियों की इस कार्य की सराहना की. इसे भी पढ़ें - बैद्यनाथ">https://lagatar.in/baidyanath-ram-met-kalpana-soren-wished-her-all-the-best/">बैद्यनाथ

राम ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की, शुभकामनाएं दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही