Shubham Kishore Ranchi : प्रशासन की तमाम बंदिशों व दिशा-निर्देशों के बावजूद राजधानी रांची में दिवाली की रात खूब पटाखे छूटे. इससे ध्वनि प्रदूषण तो बढ़ा ही, शहर की हवा भी जहरीली हो गई. हवा में PM 10, PM 2.5, सल्फर डाइऑक्साइड ( SO2) और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) जैसी जहरीली गैसें फैल गईं. प्रदूषण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 से 31 अक्टूबर की रात तक शहर में प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. 24 से 25 अक्टूबर के बीच PM 10 138.34, PM 2.5 66.65, SO2 18.94, NO2 27.99 थी, जिसका स्तर 30-31 अक्टूबर को बढ़कर PM 10 251.56, PM 2.5 127.63, SO2 44.27, NO2 63.23 पहुंच गया. 31 अक्टूबर व एक नवंबर की दरम्यानी रात तक PM 10 404.7, PM 2.5 198.3, SO2 44.13, NO2 71.80 पहुंच गया.
दिवाली पर रांची में खूब छूटे पटाखे, जहरीली हुई हवा
Last Updated: Nov 01, 2024 12:00 AM (IST)