NewDelhi : पश्चिम बंगाल की सत्ता से ममता बनर्जी की टीएमसी की विदाई के आसार हैं. तीन प्रमुख एग्जिट पोल के सर्वे बता रहे हैं कि भाजपा राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. टीएमसी को गहरा धक्का लगेगा.
Exit pollsters project BJP wresting West Bengal from Mamata Banerjee with clear majority
— ANI Digital (@ani_digital) April 29, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/QupUvgr3UI #ExitPollsters #BJP #MamataBanerjee #WestBengal #Majority pic.twitter.com/dIl12ANzw3
राज्य में भाजपा को 42.8 फीसदी वोट शेयर और टीएमसी 41.4 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए हैं.
पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है. एग्जिट पोल के चार में से तीन सर्वे भाजपा की सरकार बनते दिखा रहे है. हालांकि एक सर्वे में ममता बनर्जी को बढ़त मिलती दिख रही है.
P-MARQ के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 150 से 175 सीटें, टीएमसी को 118 से 138 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस और लेफ्ट का खाता खुलता दिखाई नहीं दे रहा है.
Matrize के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 146 से 161 सीटें, टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती है. चाणाक्या के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो भाजपा को 150 से 160 सीटें, टीएमसी को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान हैं.
हालांकि Peoples Pulse एग्जिट पोल अलग कहानी कह रहा है. उसके अनुसार राज्य में ममता बनर्जी की सत्ता बनी रहेगी. Peoples Pulse के अनुसार टीएमसी को 178 से 189 सीटें मिलेगी. उसकी सत्ता बरकरार रहेगी, जबकि भाजपा 95 से 110 सीटों तक सिमट जायेगी. कांग्रेस को 1-3 सीटें और वाम दल 0-1 सीट पा सकते हैं.
जेवीसी के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 138-159 और टीएमसी को 131-152 सीटें मिल सकती हैंबता दें कि एनडीटीवी-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़े गुरुवार को जारी किये जायेंगे
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment