Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लव जिहाद मामले की जांच करने मुंबई पहुंची रांची पुलिस

Ranchi :  रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के संचालक तनवीर अख्तर खान पर एक मॉडल ने धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं. रांची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मॉडल द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच करने के लिए रांची पुलिस की एक टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची है. मुंबई में रहने वाली मॉडल से रांची पुलिस पूछताछ करेगी और पूरे मामले की जानकारी लेगी. साथ ही मॉडल का बयान दर्ज करेगी. गौरतलब है कि मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल ने तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-amit-shah-said-violence-took-place-due-to-misunderstanding-commission-will-be-formed-to-investigate/">मणिपुर

: अमित शाह ने कहा, गलतफहमी की वजह से हिंसा हुई, जांच के लिए आयोग का गठन होगा)

गोंदा थाना में तनवीर खान पर मामला दर्ज

मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर रांची के गोंदा थाना में बुधवार को तनवीर अख्तर खान पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी का दबाव बनाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसके बाद गोंदा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदा पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है. ताकि मुंबई की मॉडल का बयान दर्ज किया जा सके. अपने एफआईआर में महिला मॉडल ने यह भी जिक्र किया है कि उसके पास कई ऐसे सबूत हैं, जो तनवीर के खिलाफ हैं. उन सारे सबूतों को भी रांची पुलिस इकट्ठा करेगी ताकि जांच में और सहयोग मिल सके. इसे भी पढ़ें : 10">https://lagatar.in/completion-of-10-day-skill-development-course-certificates-given-to-students/">10

दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कोर्स का समापन, विद्यार्थियों को दिया गया सर्टिफिकेट

क्या है आरोप

मॉडल ने आरोप लगाया है कि तनवीर ने यश नाम बताकर उसे धोखा दिया. वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है. उसने मुंबई आकर जान लेने की कोशिश भी की. मानवी ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है. इसमें मानवी ने कहा कि मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचायें. कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता. मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-trailer-hit-five-vehicles-in-the-valley-five-injured-two-in-critical-condition/">रामगढ़

घाटी में ट्रेलर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही