Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: लवली गुप्ता बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष

Medininagarपलामू भाजपा के कई नेताओं को प्रदेश के विभिन्न मोर्चा के घोषित कमेटी में अहम जिम्मेवारी दी गई है. इनमें रूपा सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष व लवली गुप्ता को महिला मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. विश्वजीत पाठक को भाजयुमो का प्रदेश मंत्री, प्रभात रंजन को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री, लूडू खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री, प्रभात भैया को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. पलामू भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश के विभिन्न मोर्चों में संगठनात्मक दायित्व दिए जाने पर पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रमों के साथ नवनियुक्त सभी पदाधिकारी संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के बेहतरीन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. वहीं लवली गुप्ता को भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा बनाए जाने पर पांकी विधानसभा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने कहा कि लवली गुप्ता के कुशल नेतृत्व क्षमता एवं कुशल व्यवहार का ही नतीजा है कि आज प्रदेश नेतृत्व ने महिला मोर्चा में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. उनके नेतृत्व में पार्टी व संगठन को मजबूती मिलेगी. कोषाअध्यक्ष बनाए जाने पर लवली को लगातार क्षेत्र से व प्रदेश से बधाइयां मिल रही हैं. नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देने वालों में विधायक आलोक चौरसिया, श्याम नारायण दुबे, विपिन बिहारी सिंह, विनोद सिंह, किसलय तिवारी, धर्मदेव सिंह यादव, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विजय ओझा, शिवकुमार मिश्र, प्रभात भुइया, घूरन राम, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, ईश्वरी पांडे, प्रदीप सिंहा, जय दुबे, ज्योति पांडे, श्वेताम गर्ग, राजेश सिंह, नंदलाल गुप्ता, छोटू सिंहा, दीपक सिंह, शशि भूषण पांडे, जवाहर चंद्रवंशी, सुनील पांडे, सुनील पासवान, बिट्टू सिंह, प्रियरंजन कुमार, विजय पाठक, अजय सिंह, शैलेश सिंह, प्रभात तिवारी, विजय शर्मा पिंकू सिंह सुशील सिंह, संजय कुमार, राजेश गुप्ता, सरवन गुप्ता, आनंद सिंह, शुभम तिवारी, राजकुमार वर्मा, सिकंदर चौधरी, शंभू पासवान, गुड्डू खान, दिलीप तिवारी, संदीप गुप्ता, छोटन सिंह, रीना किशोर, सीटू गुप्ता, अनीता देवी, मंजू गुप्ता, सुनीता सिंह, मनोरमा देवी आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - BSF">https://lagatar.in/bsf-director-general-nitin-aggarwal-special-dg-khurania-removed-daljit-singh-chaudhary-given-additional-charge/">BSF

महानिदेशक नितिन अग्रवाल, विशेष डीजी खुरानिया हटाये गये, दलजीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही