Search

प्रेमी युगल ने एक साथ फंदे से झूलकर की खुदकुशी

Jamtara: थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव के आदिवासी टोला में प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर प्रेम कहानी का अंत कर लिया. कल रात दोनों एक साथ एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गए. सुबह दोनों को पेड़ पर लटका देख लोगों के होश उड़ गए. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को प्रेमी युगल बन्दाजोरिया से बागधारा के बीच हो रहे पुल शिलान्यास के दौरान मौजूद थे. इसके बाद वहां से लौटने पर इन दोनों ने कब फंदे से लटकर  अपनी जान दे दी. इसकी पता ग्रामीणों को नही लग सका. इसे भी पढ़ें-किसकी">https://lagatar.in/whose-glory-says-jharkhand/37490/">किसकी

जय बोले झारखंड घटना के बारे में बताया जाता है कि आदिवासी टोला के सुनील हेंब्रम का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी दोनों ही परिवारों को थी. लेकिन इन दोनों ने करीब तीन महीने पूर्व परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर ली थी. जिस पर परिजनों को आपत्ति थी. इससे परेशान होकर इन दोनों ने एक ही साथ कपडे़ के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. देखें वीडियो-     जब इस घटना की जानकारी स्थानीय विधायक को हुई तो उन्होने मोहड़ा पहुंचकर दोनों ही परिवार को समझाया-बुझाया. इधर विधायक डा इरफ़ान अंसारी ने कहा कि प्रेमी युगल के आत्महत्या खबर मिलने पर वहां गया. पीड़ित परिवार से मिलकर उसे तत्काल 10 हजार रुपए का आर्थिक मदद किया. थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि प्रेमी युगल के फंदे से झूलकर आत्महत्या के मामले में कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है. इसे भी पढ़ें-       ब्रिकेट">https://lagatar.in/the-briquette-becomes-coal-and-wood-substitute-plant-starts-production-getting-employment/37569/">ब्रिकेट

बना कोयले और लकड़ी का विकल्प, प्लांट से उत्पादन शुरू, मिल रहा रोजगार

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//