Lagatar Desk : प्यार तूने क्या किया...प्रेम का ऐसा अंत शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा. सोशल मीडिया पर प्रेम का इजहार तो अक्सर होता है, पर लाइव आकर फांसी के फंदे से झूल जाने की घटना बहुत कम देखने-सुनने को मिलती है. यह अचंभित करने वाली घटना घटी है बिहार की राजधानी पटना में. यहां के थाना चौक स्थित बाललीला के पास एनआरआई बंगला में एक 22 साल के युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इसके पहले उसने यूट्यूब पर भी एक वीडियो डाला था. इसे भी पढ़ें- पटनाः">https://lagatar.in/patna-permission-to-build-a-grand-pandal-on-durga-puja-with-conditions/">पटनाः
दुर्गा पूजा पर शर्तों के साथ भव्य पंडाल बनाने की अनुमति
गेम्स घोटाले में आरोपी चीफ इंजीनियर की मौत, गिरफ्तारी के भय से थे फरार
दुर्गा पूजा पर शर्तों के साथ भव्य पंडाल बनाने की अनुमति
उत्तर प्रदेश का रहने वाला था युवक
फांसी लगाने वाले युवक का नाम परमजीत सिंह था. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कादरगढ़ का रहने वाला था. उसने पहले यूट्यूब पर वीडियो डाला फिर फेसबुक लाइव होकर युवक पंखे में फंदा डालकर झूल गया. घटना पटना के चौक थाना क्षेत्र के बाललीला के पास एनआरआई बंगला में घटी. फेसबुक पर उसकी खुदकुशी की खबर पाते ही पुलिस एनआरआई बंगला के कमरा नंबर 107 में पहुंची. दरवाजा तोड़कर युवक के शव को नीचे उतारा गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/accused-national-games-scam-absconding-death-chief-engineer-fearing-arrest/">नेशनलगेम्स घोटाले में आरोपी चीफ इंजीनियर की मौत, गिरफ्तारी के भय से थे फरार
Leave a Comment