Search

 
 
 

हजारीबाग प्रमंडल में कम वोटिंग चिंता का विषय, करें प्रेरित : आयुक्त

 
प्रमंडलीय आयुक्त ने की बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा मतदान केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था करें सुनिश्चित : आयुक्त Hazaribagh: लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आनेवाले क्षेत्र में राष्ट्रीय औसत से कम मतदान हुए थे. वैसे मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए. कम मतदान का कारण पता कर उनकी समस्या को दूर किया जाना चाहिए. क्षेत्र में विशेष अभियान या स्वीप गतिविधि चलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाए. हमारा प्रमंडल राष्ट्रीय औसत मतदान की सीमा को पार कर सके, ऐसी कोशिश होनी चाहिए. छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा प्रमंडल के तहत आनेवाले जिलों में चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुईं. प्रमंडलीय आयुक्त ने उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों से लोकसभा चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारी हो गई है इसकी जानकारी ली. उपस्थित उपायुक्तों ने अपने अपने जिले की तैयारियों की वस्तुस्थिति से आयुक्त को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-and-shah-are-sellers-ambani-adani-are-buyers-mallikarjun-kharges-scathing-attack-on-modi-government/">मोदी

और शाह विक्रेता हैं…अंबानी-अडानी खरीदार… मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर करारा हमला

चुनाव से संबंधित कई बिंदुओं पर आयुक्त ने की चर्चा

बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसमें आयुक्त महोदया के द्वारा माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान दल पीठासीन पदाधिकारी एवं पोलिंग अधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं उनके प्रशिक्षण की स्थिति, जिले में वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता की स्थिति, मतदान केन्द्रों पर आवश्यकता की सामग्री (जैसे पानी शौचालय आदि) की स्थिति, CAPF क्लस्टर में AMF की स्थिति, सभी अंतरराज्य एवं अंतर जिला चेक पोस्ट की स्थिति, दो अथवा अधिक जिला से आच्छादित विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी के प्रस्थान एवं रिजर्व या डिफेक्ट ईवीएम के रखरखाव की स्थिति, डिस्पैच, रिसीविंग, काउंटिंग, व व्रजगृह की तैयारी की स्थिति, मतदान केन्द्रों के संवेदनशीलता तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की स्थिति, पीडब्ल्यूडी व 80 प्लस के मतदाताओं के लिए मतदान दिवस के दिन दी जाने वाली सुविधा, जिले में पोस्टल वैलेट के जरिए मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या का जायजा लिया गया.

भीषण गर्मी को देखते हुए करें उचित व्यवस्था : आयुक्त

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदानकर्मियों और मतदाताओं के लिए पानी संग अन्य जरूरी सामग्रियों की पुख्ता व्यवस्था की जाए. मतदाता और मतदान को प्रभावित करने वाली प्रतिकूल गर्मी से संबंधित घटनाओं से निपटने के लिए रणनीति तैयार करें. बैठक में उपायुक्त हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह एवं कोडरमा, उप विकास आयुक्त धनबाद एवं चतरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी हजारीबाग एवं रामगढ़, आयुक्त के सचिव एवं NLMT-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी पदमा उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-fire-in-dalma-wildlife-sanctuary-causing-damage-to-animals/">चांडिल

: दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में लगी आग से जीव-जंतु को हो रही क्षति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही