Search

लोअर बाजार पुलिस ने दो पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा पशु बरामद

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाने की पुलिस ने दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कियाहै. गिरफ्तार पशु तस्कर से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा पशुओंको बरामद किया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि लोअर बाजार इलाके से एक पिकअपवैन में पशु को लादकर कहीं ले जाया जा रहा है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाने की पुलिस ने दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कियाहै. गिरफ्तार पशु तस्कर से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा पशुओंको बरामद किया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि लोअर बाजार इलाके से एक पिकअपवैन में पशु को लादकर कहीं ले जाया जा रहा है.

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. फिलहाल लोअर बाजार थाने मेंगिरफ्तार पशु तस्कर से पूछताछ की जा रही है.

ज्ञात हो कि इसके पहले लोअर बाजार थाने की पुलिस ने पशु तस्करी मामले में एक व्यक्ति कोगिरफ्तार कर जेल भेजा था. इससे पहले सिकिदरी थाना की पुलिस ने बड़े पैमाने पर पशु से लदाचार पिकअप वैन को जब्त किया था.

इस मामले को लेकर लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल इनलोगों से पूछताछ की जा रही है. एफआईआर करने के बाद इन सभी को जेल भेज दिया जाएगा. इन लोगों से जानकारी जुटाना का प्रयास किया जा रहा है कि ये लोग पशु को कहां भेज रहे थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही