Search

 
 
 

जमशेदपुर: लोयोला स्कूल के प्लेटिनम जुबली पर एलुम्नाई एसोसिएशन ने की डेंटल क्लिनिक की शुरुआत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): लोयोला स्कूल के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह की शनिवार को लॉचिंग की गई. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य फादर पायस फर्नांडीस ने पत्रकारों को बताया कि लौहनगरी जमदशेपुर में 1947 में स्थापित लोयोला स्कूल 2022 में अपनी 75वी वर्षगांठ मना रहा है. इस अवसर पर लोयोला एलुम्नाई एसोसिएशन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें: गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-in-dumkakocha-16-elephants-broke-into-the-house-of-divyang-and-ate-food-grains/">गालूडीह

: डुमकाकोचा में 16 हाथियों ने दिव्यांग का घर तोड़ा और अनाज खा गए

प्रत्येक शनिवार को डेंटल डॉक्टर जांच व ईलाज करेंगे

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पिछले 35 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस क्रम में स्कूल की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल में डेंटल क्लिनिक का आज उद्घाटन किया गया. प्रत्येक शनिवार को डेंटल डॉक्टर मरीजों की जांच एवं ईलाज करेंगे.

22 सितंबर को मशहूर गायिका शिल्पा राव का संगीत कार्यक्रम

उन्‍होंने बताया कि प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत 13 अगस्त को इंटर स्कूल क्विज का आयोजन किया जाएगा. क्विज मास्टर बेरी ओ ब्रायन इस क्विज को संचालित करेंगे. इस क्विज में शहर के 36 स्कूलों के 150 विद्यार्थी शामिल होंगे. 14 अगस्त साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा. 22 सितंबर को मशहूर गायिका शिल्पा राव के संगीत कार्यक्रम का आयोजन स्कूल कैंपस में किया जाएगा. इस समारोह के दौरान इंटर स्कूल बास्केट बॉल, फुटबॉल और क्रिकेट का भी आयोजन किया जाएगा.

सभी कार्यक्रम का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित

उन्‍होंने बताया कि प्लेटिनम जुबली समारोह का फिनाले 16,17 और 18 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे. जिसमें देश विदेश के हजारों की संख्या में लोयोला स्कूल के पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे. एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित होगा. इस अवसर पर राजीव तलवार, सावक पटेल, डॉ.दिनेश उपाध्याय, रोनी डिकोस्‍टा, डॉ. केपी दुबे, इकबाल आलम एवं वरिष्ठ एलुम्नाई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-farewell-ceremony-kovind-said-parties-should-rise-above-party-politics-in-national-interest-see-photos/">राष्ट्रपति

का विदाई समारोहः बोले कोविंद- राष्ट्रहित में दलगत राजनीति से ऊपर उठें पार्टियां, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही