Search

 
 
 

रांची में 35013 घरों को दिया गया पाइप लाइन से रसोई गैस कनेक्शन

 
2025 तक 29962 घरों को गैस पाइप लाइन से जोड़ने का लक्ष्य सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने संसद में दिया जवाब Ranchi: मार्च 2025 तक रांची जिला में 29962 घरेलू पाइपलाइन गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. मई 2022 तक 35013 घरेलू गैस कनेक्शन रांची में उपलब्ध करा दिए गए हैं. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में यह जानकारी दी. सांसद संजय सेठ ने मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में यह सवाल पूछा था कि घरेलू पाइपलाइन गैस कनेक्शन को लेकर रांची में क्या योजना चल रही है. सात ही रांची में अब तक कितने लोगों को घरेलू गैस कनेक्शन दिया गया है. आने वाले समय में इसके लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-government-ordered-39-thousand-wheels-of-trains-to-chinese-company-information-given-in-parliament-know-the-reason/">मोदी

सरकार ने चीनी कंपनी को ट्रेनों के 39 हजार पहियों का ऑर्डर दिया, संसद में दी गयी जानकारी, कारण जानें…

भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए चल रहा है काम - मंत्री

सवालके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने यह बताया कि भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस बोर्ड के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में घरेलू गैस पाइपलाइन कनेक्शन देने की दिशा में काम चल रहा है. जो भी क्षेत्र हमारे कवरिंग एरिया में आएंगे, उन्हें गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा. मंत्री ने बताया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्य चल रहा है. वहीं रांची में सीएनजी स्टेशनों की स्थापना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मांग के आधार पर सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जाती है. प्राकृतिक गैस मंत्रालय के द्वारा रांची में 6 सीएनजी स्टेशन की स्थापना की गई है. क्षेत्र और मांग को देखते हुए भविष्य में और भी सीएनजी गैस स्टेशन की स्थापना की जाएगी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/like-ranchi-the-picture-of-hatia-railway-station-will-change-master-plan-2037-and-will-be-connected-with-smart-city/">रांची

की तरह हटिया रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर,मास्टर प्लान 2037 और स्मार्ट सिटी से जुड़ेगा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही