Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगातार तीसरे माह घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, 83.5 रुपये सस्ती मिलेगी गैस

LagatarDesk :  जून माह के पहले दिन महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है. एक तरफ जहां घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दूसरी तरफ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरे महीने कटौती की गयी है. पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 83.5 रुपये घटा दिये हैं. जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर 1773 रुपये में मिलेगा. वहीं कोलकाता में सिलेंडर 1960.50 रुपये की जगह 1875.50 रुपये में बिकेगा. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1808.5 रुपये की जगह 1725 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये से कम होकर 1937 रुपये में ग्राहकों को मिल रहा है. रांची में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1160.5 हो गयी है. (पढ़ें, उद्घाटन">https://lagatar.in/4-crore-chc-building-built-in-keredari-is-closed-after-inauguration-turned-into-ruins/">उद्घाटन

के बाद से ही बंद है केरेडारी में बना 4 करोड़ का CHC भवन, खंडहर में हो गया तब्दील)

यहां इतने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

लेह में 1340, आईजोल में 1260. भोपाल में 1108.5, जयपुर में 1106.5, बेंगलुरू में 1105.5, दिल्ली में 1103, मुंबई में 1102.5, श्रीनगर में 1219, पटना में 1201, कन्या कुमारी में 1187, अंडमान में 1179, रांची में 1160.5, देहरादून में 1122, चेन्नई में 1118.5, आगरा में 1115.5, चंडीगढ़ में 1112.5, विशाखापट्टनम में 1111, अहमदाबाद में 1110, शिमला में 1147.5, डिब्रूगढ़ में 1145, लखनऊ में 1140.5, उदयपुर में 1134.5, इंदौर में 1131 और कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये है. इसे भी पढ़ें : रोलर">https://lagatar.in/inauguration-of-roller-road-speed-skating-competition-at-khelgaon-on-thursday/">रोलर

रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को खेलगांव में

रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना-पीना हो सकता है सस्ता

बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना-पीना सस्ता हो जाता है. क्योंकि 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम घटने से होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारियों की लागत घटेगी. जिसकी वजह से वो होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारी खाने-पीने की चीजों के दाम घटा सकते हैं. गौरतलब है कि कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों को ऐलान करती हैं. इसे भी पढ़ें : आरयू">https://lagatar.in/sanitary-pad-vending-and-incinerator-machine-installed-in-chemistry-department-of-ru/">आरयू

के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में लगा सैनिटरी पैड वेंडिंग और इंसीनरेटर मशीन

लगातार तीसरे महीने घरेलू एलपीजी कीमत में नहीं हुआ बदलाव

बता दें कि मार्च महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ था. इसके बाद लगातार तीसरे महीने से सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है. कोलकाता में एलपीजी 1103 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में 1102.5 रुपये और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1118.5 रुपये है. इसे भी पढ़ें : वर्कशॉप">https://lagatar.in/nutrinist-and-mental-trainer-shared-their-experience-on-the-fourth-day-of-the-workshop/">वर्कशॉप

के चौथे दिन न्यूट्रिनिस्ट और मेंटल ट्रेनर ने साझा किया अनुभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही