Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिंदा है लिट्टे चीफ प्रभाकरण, पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन का दावा

Ahmedabad : तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस नेता पी नेदुमारन ने का दावा किया है कि तमिल आंतकवादी संगठन लिट्‌टे के प्रमुख वी प्रभाकरण जीवित है और अपने परिवार के संपर्क में है. जल्द ही लिट्‌टे चीफ सबके सामने आएगा. उन्होंने यह भी कहा वह यह ऐलान लिट्‌टे चीफ की सहमति से कर रहे हैं. मालूम हो कि 2009 में एक सैन्य अभियान में प्रभाकरण के मारने का दावा किया गया था. उसके सहयोगियों ने उसके शव की शिनाख्त भी की थी.

13 साल पहले प्रभाकरण के मरने की पुष्टि की गयी थी

नेदुमारन के तमिलनाडु के तंजावर में दिए गए चौंकाने वाले बयान से खलबली मच गई है. 13 साल पहले श्रीलंकाई सेना ने 2009 में एक सैन्य अभियान चलाया था. इसमें प्रभाकरण के मारे जाने की बात कही गई थी. यह पहला मौका है, जब प्रभाकरण के जिंदा होने का दावा किया गया है. पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन ने कहा है कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि तमिल नेशनल लीडर प्रभाकरण जिंदा है. उन्होंने यही भी कहा कि यह खुलासा वह प्रभाकरण के परिवार की सहमति से कर रहे हैं. नेदुमारन ने दावा किया कि लिट्टे प्रमुख जीवित और स्वस्थ है.

लिट्‌टे चीफ जल्द ही सामने आयेगा

तंजावुर में मुलिवैक्कल मेमोरियल में पत्रकारों से बात करते हुए नेदुमारन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति और श्रीलंका में राजपक्षे शासन के खिलाफ सिंहली लोगों के शक्तिशाली विद्रोह के चलते प्रभाकरण के बाहर आने का यही सही समय है. नेदुमारन ने कहा कि लिट्‌टे चीफ जल्द ही सामने आएंगे और तमिलों के बेहतर जीवन के लिए अच्छी घोषणाएं करेंगे. नेदुमारन यह भी दावा कि लिट्‌टे चीफ अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे और जनता के सामने पेश होंगे.

राजीव गांधी की हत्या में लिट्‌टे का नाम आया था

रिपोर्ट के अनुसार जब लिट्‌टे चीफ की डेड बॉडी मिली थी, तो उस वक्त श्रीलंकाई सेना ने उसके दो सहयोगियों की मदद से पहचान की थी. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में लिट्‌टे का नाम आया था. लिट्‌टे के ट्रेजरार रहे के पाथमनाथन ने एक इंटरव्यू में राजीव गांधी की हत्या के लिए माफी भी मांगी थी.

18 मई, 2009 को लिट्‌टे प्रमुख के मारे जाने की सूचना आई थी

नेदुमारन के दावे ने फिर एक बार प्रभाकरण के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है. हालांकि नेदुमारन के दावे में कई पेंच है. क्योंकि जब जाफना इलाके में श्रीलंकाई सेना ने लिट्‌टे चीफ को घेर लिया था तो दावे के अनुसार उसने तमाम बॉडीगार्ड्स के साथ आत्महत्या कर ली थी और खुद को गोली से उड़ा लिया था. 18 मई, 2009 में लिट्‌टे प्रमुख के
मारे जाने की सूचना सामने आई थी.
इसे भी पढ़ें – WPL">https://lagatar.in/wpl-smriti-mandhana-got-the-highest-bid-australias-ashley-gardner-got-3-20-crores/">WPL

: स्मृति मंधाना की सबसे ज्यादा लगी बोली, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को मिले 3.20 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही