Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: लुलु मॉल में अनाधिकृत रूप से नमाज पढ़ने के 4 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow : 19 जुलाई (भाषा): उत्तर प्रदेश पुलिस ने लुलु मॉल में अनधिकृत तौर पर कथित रूप से नमाज पढ़ने के चार आरोपियों मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि आरोपियों में से कोई भी लुलु मॉल का कर्मचारी नहीं है. पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने मंगलवार को `भाषा` से कहा, ``माल में अनधिकृत रूप से नमाज पढ़ने को लेकर चार लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान मो रेहान और आतिफ खान,मो लोकमान और मो नोमान के रूप में की गयी है. वे सभी लखनऊ के रहने वाले हैं.’’ उन्होंने बताया कि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें-NEWS">https://lagatar.in/news-11-bharat-owner-arup-chatterjee-got-bail-from-the-high-court-was-arrested-on-sunday/">NEWS

11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को हाईकोर्ट से बेल, रविवार को हुई थी गिरफ्तारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/lllll-1.jpg"

alt="" width="466" height="350" />

शरारत स्वीकार नहीं-योगी आदित्यनाथ

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात कहा,``लखनऊ प्रशासन को बहुत गंभीरता से इसे लेना चाहिए और इस प्रकार की किसी भी शरारत को स्वीकार नहीं करना चाहिए. उसे ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए जो अनावश्यक मामलों को बढ़ावा देकर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं. `` गौरतलब है कि बुधवार यानी 13 जुलाई को लुलु माल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन चारों की गिरफ्तारी की है.

हिंदू महासभा ने किया था प्रदर्शन

इसी मामले पर दक्षिणपंथी संगठन अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों ने बृहस्पतिवार 14 जुलाई को लुलु मॉल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था. खुद को महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताने वाले शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया था कि एक समुदाय विशेष के लोगों को मॉल के अंदर नमाज पढ़ने की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने कहा था कि तब तो मॉल के अधिकारियों को हिंदुओं तथा अन्य धर्मावलंबियों को भी मॉल के अंदर प्रार्थना करने की इजाजत देनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-गुजरात">https://lagatar.in/filmmaker-avinash-das-arrested-by-gujarat-crime-branch-there-are-many-allegations-including-insulting-the-tricolor/">गुजरात

क्राइम ब्रांच ने फिल्मकार अविनाश दास को गिरफ्तार किया, तिरंगे का अपमान सहित कई हैं आरोप

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/llll-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

लुलु मॉल प्रबंधन ने दी सफाई

इस बीच, लुलु मॉल के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा था, ‘‘लुलु मॉल सभी धर्मों का आदर करता है. मॉल के अंदर किसी भी तरह का धार्मिक कार्य या इबादत की इजाजत नहीं है. हम अपने स्टाफ तथा सुरक्षा कर्मियों को ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने का प्रशिक्षण देते हैं.’’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मॉल कहे जा रहे लुलु मॉल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई को उद्घाटन किया था. इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री तथा लुलु समूह के अध्यक्ष युसूफ अली भी मौजूद थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही