लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से धोया, बनाया IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
Sports Desk : शुक्रवार को खेले गए अहम मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया. इस मैच में लखनऊ ने आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने पंजा 257 रन बनाए. पंजाब को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया. लखनऊ की तरफ से काइल मेयर्स 54 रन, आयुष बदोनी 43, माकर्स स्टोइनिस 72 और निकोलस पूरन ने 45 रनों की पारी खेली. 41-1 के स्कोर पर लखनउ का पहला विकेट लोकेश राहुल के रूप में 3.2 ओवर में गिरा. इसके बाद 5.5 ओवर में 74 के स्कोर पर काईल मेयर्स के रूप में दूसरा विकेट, 163-3 के स्कोर पर आयुष बदोनी के रूप में तीसरा विकेट, 239 के स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस के रूप में चौथा विकेट और 251 के स्कोर पर निकोलस पूरन के रूप में पांचवां विकेट गिरा. पंजाब की तरफ से अथर्व तायड़े 66 रन बनाए. उन्हें रवि बिश्नोई ने कॉट एंड बोल्ड किया. इससे पहले, सिंकदर रजा 36 रन, प्रभसिमरन सिंह (9 रन) और कप्तान शिखर धवन (एक रन) बनाकर आउट हुए. 19.5 ओवर में पंजाब की टीम 201 रन पर आल आउट हो गई. [wpse_comments_template]

Leave a Comment