Search

 
 
 

लखनऊ सुपरजायंट्स ने हैदराबाद को हराया, क्रुणाल पंड्या बने जीत के हीरो

 
Sports Desk : लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल के 16वें सीजन में दूसरी जीत दर्ज की है. लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही लखनऊ ने जीते हैं. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए. 122 रनों का टारगेट लखनऊ ने 16 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया. क्रुणाल पंड्या ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया. पंड्या ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने हैदराबाद के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. पंड्या ने पहले ओपनर मयंक अग्रवाल को सस्ते में आउट किया. फिर अनमोलप्रीत सिंह को 31 और कप्तान ऐडन मार्करम को शून्य पवेलियन लौटाया. केएल राहुल ने 31 बॉल पर 35 रन बनाए. मिश्रा-बिश्नोई की गेंदबाजी लखनऊ के स्पिनर अमित मिश्रा और रवि बिश्नाई ने भी शानदार गेंदबाजी की. अमित ने चार ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई ने अपने कोट के चार ओवर में सबसे कम 16 रन खर्च किए और एक विकेट भी लिया. इसे भी पढ़ें : ट्रिपल">https://lagatar.in/triple-murder-revealed-husband-killed-woman-and-child-on-suspicion-of-illegal-relationship/">ट्रिपल

मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध के शक में पति ने की थी महिला और बच्चों की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही