Search

 
 
 

टाटानगर स्टेशन सेकेंड एंट्री गेट पर लगने लगा लगेज स्केनर

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : टाटानगर स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया है. उसके हिसाब से इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ही टाटानगर स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट पर लगेज स्केनर लगाने का काम सोमवार को शुरू कर दिया गया है. सोमवार को लगेज स्केनर लगाते हुये देखा भी गया. शाम तक लगेज स्केनर अपना काम करने लगेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-builder-did-not-give-45-share-in-lieu-of-land/">जमशेदपुर

: बिल्डर ने जमीन के बदले नहीं दिया 45% हिस्सा

जांच के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश कर सकेंगे यात्री

लगेज स्केनर लगने के बाद रेल यात्री अपने लगेज की जांच पहले करवायेंगे. उसके बाद ही वे भीतर प्रवेश कर सकेंगे. इससे अनहोनी होने की आशंका भी नहीं रहेगी और रेल यात्री भी सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे. लगेज स्केनर पुलिस अधिकारियों की देख-रेख में लगाने का काम किया जा रहा है.

आरपीएफ आइजी के प्रयास से मिल रही है सुविधा

लगेज स्केनर की सुविधा साउथ इस्टर्न रेलवे जोन के आरपीएफ आइजी डीबी कसार के प्रयास से लगाया जा रहा है. इसके पहले आइजी डीबी कसार दो बार स्टेशन का निरीक्षण करने के लिये आ चुके थे. स्टेशन के इन गेट पर पहले से ही इसकी सुविधा रेल यात्रियों को दी गयी थी. निकट भविष्य में आउट गेट पर भी इसकी सुविधा दी जा सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-do-not-give-extortion-then-you-will-not-allow-the-handcart/">जमशेदपुर

: रंगदारी दो नहीं तो ठेला लगने नहीं देंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही