Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाइडल प्लांट का लुगू बुरु धोरोमगाढ़ समिति ने किया विरोध, बैठक में बनी सहमति

Advertisement
Advertisement
Bermo: बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया के लुगू पहाड़ स्थित डीवीसी की प्रस्तावित 1500 मेगावाट की हाइडल पंप स्टोरेज पावर प्लांट का विरोध करने का निर्णय लुगू बुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति ने लिया है. प्रस्तावित प्रोजेक्ट के निकट गांव पिंडरा और टूटी झरना है. इस गांव के निवासी पहले से ही इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं. लुगू बुरु धोरोमगाढ़ समिति ने 19 दिसंबर को बैठक का आयोजन किया था. हालांकि बैठक विगत नवंबर माह में आयोजित मेले का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने को लेकर था. उसी बैठक में समिति के उपाध्यक्ष बाहाराम और सचिव लोविन मुर्मू ने डीवीसी की इस परियोजना का विरोध करने का निर्णय लिया. 16 सदस्यीय कमिटी गठित बैठक में सहमति बनी कि लुगू पहाड़ में हाईडल पंप स्टोरेज पावर प्लांट नहीं लगने दी जाएगी. प्रशासन जबरन प्लांट लगाएगा तो समिति समेत योजना से प्रभावित गांव के ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन छेड़ेंगे. लुगू पहाड़ स्थित लुगू बाबा गुफा संथाल आदिवासियों की आस्था व विश्वास का केंद्र है. उसकी हर हाल में रक्षा करने का निर्णय बैठक में लिया गया. बैठक में 16 सदस्यीय कमिटी का गठित की गई. समिति की अगली बैठक 2 जनवरी को होगी. बैठक में लुदू मांझी, आनंद कुमार मुर्मू, गुलाब चंद हांसदा, वीर सिंह बेसरा, शिवलाल किस्कू, तुलसी प्रसाद सोरेन, सार्जन हांसदा, दुर्गा मरांडी, सतीश चंद्र मुर्मू, करमचंद मुर्मू, किशन मुर्मू, सेवाराम मुर्मू, रामचंद्र हांसदा, दिलीप मरांडी, रामप्रसाद टुडू, भुनेश्वर टुडू, देव प्रसाद मरांडी सचिदानंद मरांडी शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=205689&action=edit">बोकारो

: डीटीओ के निर्देश पर कई वाहनों से हटाए गए नेम प्लेट  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही