NewDelhi : पशुओं के लिए काल साबित हो रहे लम्पी वायरस ने देश के 15 राज्यों के 175 जिलों में पैर पसार लिये हैं. आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो देशभर में अब तक 15 लाख से ज्यादा गायें संक्रमण का शिकार हो चुकी हैं. 75 हजार गायों की मौत हो चुकी है. राजस्थान में सर्वाधिक बुरी हालत है.. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में अब तक 10.61 लाख गायें संक्रमित हो गयी हैं. हालांकि जमीनी हालत इससे कहीं भयानक बतायी जा रही हैं. इसे भी पढ़ें : ब्लूमबर्ग">https://lagatar.in/bloomberg-report-claims-shortage-of-weapons-in-indian-army-air-force-navy-reason-is-make-in-india/">ब्लूमबर्ग
की रिपोर्ट में दावा, भारतीय थल सेना, वायुसेना, नौसेना में हथियारों की कमी, मेक इन इंडिया इसकी वजह
: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य क्षेत्रों के प्रमुख बने
से लौटते ही नीतीश ने लालू यादव से की मुलाकात, आधे घंटे तक हुई बातचीत,कहा- बीजेपी इतिहास को खत्म कर रही
की रिपोर्ट में दावा, भारतीय थल सेना, वायुसेना, नौसेना में हथियारों की कमी, मेक इन इंडिया इसकी वजह
बीमारी पहले जुलाई 2019 में बांग्लादेश में सामने आयी
बताया जाता है कि यह बीमारी एशिया में सबसे पहले जुलाई 2019 में बांग्लादेश में सामने आयी. इसी साल भारत के पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी केस मिलने शुरू हो गये. जानकारी के अनुसार इस साल यह बीमारी अंडमान-निकोबार समेत पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में फैल गयी है.. लम्पी वायरस एक त्वचा रोग का कारण बनता है. यह कुछ मक्खी-मच्छरों या किल्लियों के जरिये फैलता है. इस बीमारी में पशुओं की त्वचा पर गांठें हो जाती हैं. इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-the-death-of-queen-elizabeth-ii-charles-also-became-the-head-of-australia-canada-and-new-zealand/">ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य क्षेत्रों के प्रमुख बने
राजस्थान में गोवंश के मौतों का आंकड़ा बढता जा रहा है
माना जा रहा है कि राजस्थान में गोवंश के मौतों का आंकड़ा बढता जा रहा है. इससे गो-पालन पर निर्भर परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. यहां दूध की भी भारी होने लगी है. इस संबंध में केंद्र सरकार ने, जिन राज्यों में संक्रमण बढ़ रहा है, वहां वैक्सीनेशन तेज करने को कहा है.पशुपालन विभाग ने अगले 2 महीने में 40 लाख गायों के वैक्सीनेशन का टारगेट रखा है. खबर आ रही है कि सबसे अधिक संक्रमित जिलों जोधपुर और बाड़मेर में कई दिन से वैक्सीनेशन ही बंद है. जिन राज्यों में लम्पी का कहर ज्यादा है, वहां की सरकारों को बारिश थमने का इंतजार है. माना जा रहा है कि वायरस के अधिक सक्रिय होने का कारण बारिश है. बारिश रुकते ही वायरस फैलाने वाले मच्छर-मक्खी कम होंगे और लम्पी पर रोक लग जायेगी. फिलहाल गायों को गोट पॉक्स वैक्सीन लगाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/nitish-met-lalu-yadav-as-soon-as-he-returned-from-delhi-talked-for-half-an-hour-said-bjp-is-destroying-history/">दिल्लीसे लौटते ही नीतीश ने लालू यादव से की मुलाकात, आधे घंटे तक हुई बातचीत,कहा- बीजेपी इतिहास को खत्म कर रही
Leave a Comment