Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1528 किलो डोडा के साथ पकड़ाये लूसा को हाईकोर्ट से बेल

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट ने 1528 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त लूसा पाहन को बेल दे दी है. कोर्ट ने लूसा को 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत की सुविधा प्रदान की है. लूसा की बेल पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपी की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की. बता दें कि लूसा के खिलाफ इसी वर्ष रांची के नामकुम थाना में कांड संख्या 124/24 दर्ज किया गया था. पुलिस ने उसे तस्करी के लिए तैयार 1528 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा जब्त किया गया डोडा अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाना था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही