Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर भ्रमण के लिए शिवपुरी से निकली मां काली की प्रतिमा

Hazaribag :  हजारीबाग शहर के दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर में आयोजित शतचंडी रुद्र महायज्ञ एवं शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई.   मंडप पूजन, चंडी पाठ, होत्र, महास्नान, प्रसाद स्नपन के बाद मां काली,  दश महाविद्याओं, शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान, नवग्रह, बटुक भैरव समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण के लिए शिवपुरी काली मंदिर से हजारों महिला, पुरुष, युवक , युवतियां और बच्चे भक्तिरस से सराबोर होकर गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए निकले.   शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण शिवपुरी काली मंदिर से बाडम बाजार, हनुमान मंदिर होते हुए बड़ा अखाड़ा , महावीर स्थान, झंडा चौक से कालीबाड़ी, बंशीलाल चौक से बुढ़वा महादेव पहुंची.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Nagar-Bhraman-2-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" />   वहां से शोभा यात्रा पुनः दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर पहुंची. शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था. शोभा यात्रा के बाद यज्ञ मंडप व नवनिर्मित काली मंदिर में यज्ञ विधान विवाह महोत्सव, शज्याधिवास, पिण्डिका पूजन, दृढ़ीकरण एवं पांचवें दिवस की भागवत कथा प्रवचन हुआ.   शतचंडी रुद्र महायज्ञ के पहले दिन से ही संध्या सात बजे से रात्रि 10 बजे तक अयोध्याधाम उत्तरप्रदेश से आए प्रख्यात भागवत कथा वाचक पंडित आशुतोष तिवारी भागवत कथा प्रवचन कर रहे हैं.   शोभायात्रा सह नगर भ्रमण में काली पूजा समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार प्रधान, यज्ञाचार्य जगदीश दास,  मुख्य यजमान प्रशांत कुमार प्रधान, यजमान निशांत कुमार प्रधान, समाजसेवी मुन्ना सिंह, संतोष कुमार कसेरा, अजय सिन्हा, पप्पू सिंह, चंदन पाठक, चंदन कसेरा, शंकर प्रसाद अम्बष्ठ,  दिवाकर कुमार, अखौरी ब्रजेश सहाय, मोहर दास, अजय साव, कुंदन पाठक आदि मौजूद थे.   वहीं किशोर सिन्हा,  केदार कुमार,  मोहन कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, संजीव कुमार, बिपिन सिंह, डब्बू कसेरा, विजय वर्मा, पिंटू सिन्हा, नुनू सिंह, शंभू सिन्हा, अश्विनी सिंह, रमेश चंद्र सिन्हा,  लखन कुमार, राजन कुमार, मनोज सोनी, बबलू कसेरा, छोटू सिन्हा,  सुधा प्रधान, सोनम प्रधान, मिताली रश्मि, रेशिका लाल, अनिता देवी, कलावती द्विवेदी, रेणु सिन्हा, नीतू शाह समेत शिवपुरी मुहल्ले, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों महिला-पुरुष शामिल थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही