Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव में मां सरस्वती आर्य वैदिक विद्या मंदिर का उद्घाटन

Barkagaon : बड़कगांव के सांढ़ छपेरवा में सोमवार को मां सरस्वती आर्य वैदिक विद्या मंदिर स्कूल का चाणक्य आईएएस एकेडेमी की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उपप्रमुख वचनदेव कुमार, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, चेपाकला पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम आर्ट, पूर्व मुखिया भीखन महतो आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन इंटर आर्ट्स कॉलेज के शिक्षक मिथिलेश कुमार ने किया. इस मुख्य अतिथि रीमा मिश्रा ने कहा कि सबसे पहले वह अपने घर बड़कागांव क्षेत्र को शिक्षा से जोड़ना चाहती हैं. मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक सह निदेशक रामचरित्र प्रसाद, लेखक विपिन कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रोफेसर लालदेव महतो, कुंवर महतो, परमेश्वर महतो, शिक्षिका राखी कुमारी, ललिता कुमारी, शांति कुमारी, गीता कुमारी, ललिता देवी, सुषमा कुमारी, मार्शल टूडू, संगीत शिक्षक अखिलेश कुमार, पार्वती देवी, नेहा कुमारी, लालदेव कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-over-2700-players-register-for-jfc-youth-team-tfa-trials/">जमशेदपुर

: जेएफसी यूथ टीम (टीएफए) ट्रायल्स के लिए 2700 से अधिक खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही