Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मां शारदे मंच ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का सम्मानित किया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कारगिल विजय दिवस पर मां शारदे मंच की ओर से कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन अशोक नगर क्लब में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के विधायक सीपी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हटिया के विधायक नवीन जायसवाल शामिल हुए. सीपी सिंह ने कहा कि मां शारदे मंच द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है. ऐसे कार्यक्रमों से समाज में अच्छा संदेश जाता है. ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम भी करते हैं.

वीर सैनिकों के सम्मान में कवि सम्मेलन

कार्यक्रम में कवियों ने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में अपनी प्रस्तुति से समां बांधकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आये कवियों में फिरोजाबाद से पूर्व सांसद एवं कवि डॉ ओमपाल सिंह निडर, आगरा से अंगद सिंह धारिया, वाराणसी से विभा सिंह, आसनसोलसे पवन बांके बिहारी, रायगढ़, से अमित दुबे, रांची की संगीता वर्मा तथा उमा सिन्हा ने भाग लिया.

शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया

विभिन्न जिलों से आये पूर्व सैनिकों तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया. इनमें शहीद अगस्तुस एक्का की पत्नी इमिलियानी एक्का, शहीद बिरसा उरांव की पत्नी मीला उरांव, शहीद बिसराम मुंडा की पत्नी रीना मुंडा, भूतपूर्व सैनिकों में सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह, फ्लाइंग ऑफिसर अरविंद कुमार सिन्हा, सूबेदार मेजर सहदेव महतो, सब लेफ्टिनेंट हरिनारायण साहू, मेजर भागीरथ मुंडा, सार्जेंट राजू कुमार उपाध्याय, हवलदार आरके चौधरी, सूबेदार मेजर दीपक कुमार मल्लिक शामिल थे. मंच द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले स्वयंसेवियों का भी सम्मान किया गया. कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा, प्रज्ञाकान्त पाठक, समीर सिन्हा, दिव्या घोष, अनीता कुमारी, रामकुमार, समाजसेवी अरुण शर्मा, मुकेश कुमार तथा झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पीके लाला विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – जेवीवीएनएल">https://lagatar.in/amazing-work-of-jvvnl-transferred-the-dead-employee-later-corrected-the-mistake/">जेवीवीएनएल

का कमाल, मृत कर्मचारी का कर दिया तबादला, बाद में भूल सुधार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही