Search

 
 
 

मेकॉन पब्लिक सेक्टर एक्सिलेंस अवॉर्ड से हुआ सम्मानित

 
Ranchi : मेकॉन को "सर्वश्रेष्ठ मिनीरत्न केंद्रीय पीएसयू" श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित "डन एंड ब्रैडस्ट्रीट पब्लिक सेक्टर एक्सिलेंस अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया. भारत में इस्पात उद्योग के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंट के रूप में वर्ष 1959 में स्थापित मेकॉन ने धातु, ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कई क्षेत्रों में `सम्पूर्ण समाधान` इंजीनियरिंग परामर्शी संगठन के रूप में खुद को स्थापित किया है. मेकॉन के सेवा पोर्टफोलियो में अवधारणा, इंजीनियरिंग, खरीद, परियोजना प्रबंधन, डायग्नोस्टिक अध्ययन, मूल्य वर्धित सेवाएं, ईपीसी निष्पादन, ओ एंड एम सेवाएं शामिल हैं. डन एंड ब्रैडस्ट्रीट, एक अग्रणी वैश्विक बी2बी एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस समाधान प्रदाता ने 20 अगस्त को नई दिल्ली में “पीएसयू और सरकारी शिखर सम्मेलन” के अपने 16वें संस्करण की मेजबानी की. शिखर सम्मेलन में “इंडिया@2047 विजन: पावर्ड बाई रिसर्जेंट पब्लिक सेक्टर” विषय पर गहन चर्चा हुई. जिसमें प्रमुख केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को उनके व्यावसायिक उत्कृष्टता और मंत्रालयों को उनकी अभिनव पहलों व योजनाओं के लिए सम्मानित किया गया. इस शिखर सम्मेलन में मेकॉन लिमिटेड की ओर से संजय कुमार वर्मा, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मेकॉन ने पुरस्कार प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें -चंपाई">https://lagatar.in/champai-sorens-chances-of-staying-in-jmm-are-over-he-announced-the-formation-of-a-new-party/">चंपाई

सोरेन के JMM में रहने की संभावनाएं खत्म, नयी पार्टी का कर सकते हैं गठन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही