Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बने मदन मोहन प्रसाद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भालूबासा स्थित होटल मिस्टी इन सभागार में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला का सम्मेलन हुआ. इसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रांची स्थित रिम्स के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर सीबी सहाय उपस्थित थे. सम्मेलन में सर्वसम्मति से जमशेदपुर के समाजसेवी मदन मोहन प्रसाद श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष चुना गया. इसकी विधिवत घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीबी सहाय ने की. इससे पहले भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. साथ ही भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक आरती की गई. इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. सम्मेलन में प्रदेश के महामंत्री निकेश लाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील कुमार लाल, विवेक अखौरी और नवीन कुमार उपस्थित थे. सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी सह इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक जीवन में सुदृढ़ भूमिका निभाने वाले मदन मोहन प्रसाद श्रीवास्तव की नियुक्ति स्वागत योग्य है. वे जिले में संगठन को और मजबूत करेंगे. उन्होंने जिले के सभी चित्रांश बंधुओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए इसकी पुरानी गरिमा को वापस लाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-%e2%80%8b%e2%80%8bmiscreants-duped-two-people-of-parsudih-and-moon-city-worth-63-thousand/">जमशेदपुर

: साइबर बदमाशों ने परसूडीह व मून सिटी के दो लोगों को लगाया 63 हजार का चूना

नए जिलाध्यक्ष सदस्यों की संख्या बढ़ाने का काम करेंगे : प्रदेश अध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/KAYASTH-SAMMELAN-11-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीबी सहाय ने कहा कि पिछले दिनों झारखंड की सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया था. आज उसी क्रम में जमशेदपुर में नए अध्यक्ष के रूप में मदन मोहन की नियुक्ति की गई है. इनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला कायस्थ महासभा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. नए अध्यक्ष सभी लोगों को लेकर चलेंगे और महासभा की सदस्यता बढ़ाने का काम करेंगे. प्रदेश महामंत्री निकेश लाल ने कहा कि नए अध्यक्ष तमाम पुराने लोगों को सम्मान देने के साथ-साथ नए लोगों का भी समावेश अपनी कमेटी में कर उसे और मजबूती करने का काम करेंगे. नए जिलाध्यक्ष मदन मोहन ने प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीबी सहाय, महामंत्री निकेश लाल और जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव का आभार प्रकट करते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि वे सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे. कार्यक्रम में मानगो निवासी धनंजय श्रीवास्तव को समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण रंजीत श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन संजीव श्रीवास्तव ने किया.

सम्मेलन में ये थे उपस्थित

मौके पर अरुण श्रीवास्तव, अटल बिहारी मोहंती, अमरीश श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, मानगो चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा, संजीव श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, रामानंद लाल, पुनीत श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, मुकुल सिन्हा, धनंजय श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, मनोरंजन सिन्हा, मुरारी वर्मा, अरविंद किशोर सिन्हा, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र करण, अखिलेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, यशराज श्रीवास्तव, रवि रंजन श्रीवास्तव, राजीव रंजन श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही