Search

 
 
 

गढ़वा : सावित्री बाई फुले छात्रवृत्ति योजना के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

 
Garhwa : गढ़वा जिले के सदर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, लगमा में नए सत्र में आई कक्षा 8वीं की छात्राओं के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया. पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो सत्यम प्रकाश ने छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी विस्तृत रूप से दी. इस संबंध में सत्यम प्रकाश ने बताया कि सावित्री बाई फुले छात्रवृत्ति योजना बालिकाओं के लिए काफी फायदेमंद है. विद्यालय परित्याग की प्रवृत्ति को कम करना तथा उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करना योजना का उद्देश्य हैं. उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति के तहत पूरे ₹40,000 की सहायता का प्रावधान हैं, जिसमें कक्षा आठवीं में ₹2,500, कक्षा 9वीं में ₹ 2,500, 10वीं, 11वीं, 12वीं में 5000 -5000 राशि समेत 18-19 वर्ष की आयु की किशोरियों को एकमुश्त ₹20,000 का अनुदान शामिल है. साथ ही साथ सत्यम प्रकाश ने बताया कि यह योजना के अंतर्गत ड्रॉप आउट किशोरियों को स्कूल/कॉलेज से जोड़ने की विशेष पहल की जा रही है. शिक्षिका प्रीति सिंह ने कहा कि हमारे स्कूल के द्वारा छात्राओं को समय-समय पर फॉर्म भरवाया जाता है और बच्चियां इस छात्रवृत्ति का लाभ लेती हैं. मौके पर स्कूल के प्राचार्य रश्मि कुमारी और वर्ग शिक्षिका प्रीति सिंह मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-within-24-hours-police-jawan-murder-case-revealed-wife-got-her-lover-murdered-3-including-wife-arrested/">रामगढ़

: 24 घंटे के अंदर पुलिस जवान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी से कराई हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही