Search

 
 
 

Bokaro News : नम आंखों से दी गई माधवलाल सिंह को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गोमिया के पूर्व विधायक, बिहार-झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जनप्रिय नेता माधव लाल सिंह को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.
 

Bokaro :   गोमिया के पूर्व विधायक, बिहार-झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जनप्रिय नेता माधव लाल सिंह को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

 

इस दौरान श्मसान घाट पर सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी की आंखें नम दिखीं. इससे पहले अंतिम यात्रा में भी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे माहौल और गमगीन हो गया.


राजकीय सम्मान के तहत जवानों ने दिवंगत नेता को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी. जैसे ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने माधव बाबू अमर रहें और गोमिया का एक लाल कैसा हो– माधव लाल जैसा हो जैसे नारों से पूरा इलाका गुंजायमान कर दिया.

 

अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

 

 

प्रशासनिक स्तर पर भी कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.बोकारो उपायुक्त, बेरमो एसडीपीओ, गोमिया बीडीओ और सीओ समेत कई अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही