Search

 
 
 

मधेपुरा : तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बेलही गांव में गुरुवार की शाम तीन मासूम बच्चियों की परवाने नदी में डूबकर मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.
 

Bihar :  मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बेलही गांव में गुरुवार की शाम तीन मासूम बच्चियों की परवाने नदी में डूबकर मौत हो गई.  हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम की मांग की है. 

खेल-खेल में तीन बच्चियां नदी में उतर गईं 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की कुछ बच्चियां बेलही पुल के पास खेल रही थीं. खेल-खेल में तीन बच्चियां नदी में उतर गईं और गहराई में जाकर डूब गईं. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. सभी को आनन-फानन में गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो सगी बहन समेत तीन बच्चियों की गयी जान

डूबने से जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान बेलही वार्ड संख्या 13 निवासी फौजी मुकेश कुमार की दो बेटियों रिचा कुमारी (9 वर्षीय) व अंशु कुमारी और शिवनारायण यादव की बेटी प्रेमलता कुमारी (11 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी अकमल हुसैन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.  

ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम की मांग की 

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि बेलही पुल के आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं. न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं, न ही कोई बैरिकेडिंग की गई है. ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे उचित चेतावनी और सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही