Search

 
 
 

मधेपुरा : जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, 10 पर FIR

मधेपुरा शहर के आजाद टोला इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई . यह घटना खेदन बाबा चौक से करीब 100 मीटर उत्तर, साहुगढ़ जाने वाली सड़क पर हुई.
 

Madhepura : मधेपुरा शहर के आजाद टोला इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई . यह घटना खेदन बाबा चौक से करीब 100 मीटर उत्तर, साहुगढ़ जाने वाली सड़क पर हुई. मृतक की पहचान आजाद टोला वार्ड संख्या 2 निवासी तरुण यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव (30) के रूप में हुई है. वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था.

 

 

 

जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु शुक्रवार रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहा था. जब वह घर से लगभग 150 मीटर पहले वार्ड संख्या 9 के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे रोका और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और और मामले की जांच शुरू की .अभिमन्यु को दो गोलियां लगी थीं .एक सीने में और दूसरी सिर में

 

मृतक के बड़े भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि हमलावर दो बाइक और एक कार से आए थे. गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सहरसा के सूर्या अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

 

 

अखिलेश कुमार ने आजाद टोला के अभिषेक, गुरुदयाल, प्रदीप, अजय सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि इन लोगों से 2022 में जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया था.अभिमन्यु का किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी.

 

 पुलिस की कार्रवाई जारी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

 

घटना के बाद दरोगा इंद्रजीत तांती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की .एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही